सोमवार, 30 सितंबर 2013

अंग्रेजी शब्द WATCH





शब्द , कार्य , चिन्तन ,चरित्र और आदतों से ही व्यक्ति की पहचान 




स्व- दर्शन की प्रक्रिया को अंग्रेजी शब्द WATCH द्वारा सरलता से समझा जा सकता है । "वाच" का पूरा अर्थ है सूक्ष्मता से निरीक्षण करना। यह शब्द अपने आप में एक गहन संदेश ही है। इसके एक-एक अक्षर की भव्य यात्रा है, जो हमें जीवन का सच्चा मार्ग-दर्शन प्रदान करती है।



 ---- W से WATCH YOUR WORDS अर्थात अपने शब्दों को देखना; a से WATCH YOYR ACTIONS अर्थात अपने कार्यों को देखना ; T से WATCH YOUR THOUGHTS अर्थात अपने विचारों को देखना ; C से WATCH YOUR CHARACTER अर्थात अपने चरित्र को देखना ; H से WATCH YOUR HABITS अर्थात अपनी आदतों को देखना ही है।



 शब्द , कार्य , चिन्तन ,चरित्र और आदतों से ही व्यक्ति की पहचान और उसका मूल्यांकन होता है। व्यक्तित्व - निर्माण के आधारभूत बिंदु भी ये ही हैं। विवेकपूर्ण शब्द प्रयोग , शालीन कार्य- पद्धति , ऊर्ध्वमुखी सकारात्मक सोच , सुलझे हुवे विचार, शील- सदाचार , प्रेम पूरित व्यवहार एवं अच्छी आदतें --ये समर्थ और तेजस्वी व्यक्तित्व के घटक तत्त्व हैं। 


अपूर्णता अशांति को उत्पन्न करती है।अशांत व्यक्ति सर्वत्र अशांति के वातावरण की ही सृष्टि करता है। जीवन में जो स्थान श्वास का है। सामाजिक जीवन में उतना ही महत्त्वपूर्ण स्थान विश्वास का है। सामजिक जीवन में समरसता के लिए सजग होना आवश्यक है। संकल्प के बिना सिद्धि प्राप्त नहीं होती। विचार बौने होते हैं, संकल्प बहुत ऊंचा होता है। द्रष्टा , तटस्थ,साक्षी एवं समता भाव से मार्ग अधिक स्पष्ट होता चला जाता है। इससे आरोपण की वृत्ति कम और आत्म निरीक्षण की प्रवृत्ति का सहज विकास होना प्रारम्भ हो जाता है। स्व -दर्शन अद्भुत आनन्द की स्थित को प्रस्तुत कर देता









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें